Haryana News: हरियाणा के दो युवकों की अमेरिका मौत, डंकी के रास्ते पहुंचे थे विदेश, परिजनों ने लगाई शव वापस लाने की गुहार

हरियाणा के दो युवकों की अमेरिका में मौत हो गयी। करनाल के दो युवक कैलिफोर्निया की सैन फ़्रांसिस्को झील नहाने गए थे। इसी दौरान डूबने से दोनों की मौत गयी।
 
हरियाणा, करनाल, मौत, हादसा, अमेरिका, चौपाल  टीवी
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के दो युवकों की अमेरिका में मौत हो गयी। करनाल के दो युवक कैलिफोर्निया की सैन फ़्रांसिस्को झील नहाने गए थे। इसी दौरान डूबने से दोनों की मौत गयी। दोनों युवक डंकी की से अमेरिका गए थे। अब परिजन सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनके बेटों के शव अमेरिका से भारत लाए जाएं। 

जानकारी के मुताबिक गोबिंदगढ़ निवासी 21 वर्षीय मेहताब सिंह, चुरनी गांव निवासी 17 वर्षीय इक्कम सिंह और फैजपूर निवासी 28 साल का चरणजीत सिंह अमरिका में एक ही साथ रहते थे। 25 जून को तीनो सैन फ़्रांसिस्को झील में नहाने गए थे। नहाते समय इक्कम सिंह सबसे आगे था उसके बाद महताब सिंह और फिर चरणजीत। इक्कम सिंह जब डूबने लगा तो महताब और चरणजीत उसे बचाने के लिए पानी की गहराई में जाने लगे।

झील से इक्कम का शव बरामद हुआ। वहीं इस दौरान वहा मौजूद लोगों ने चरणजीत और महताब को बाहर निकाल लिया, लेकिन इलाज के दौरान महताब की भी मौत हो गई। जबकि चरणजीत अभी खतरे से बाहर है। वही जवान बेटों की मौत की खबर सुन परिजनों का रो- रोककर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि 25 जून को हुए इस हादसे की सूचना महताब के फूफा ने दी, जो अमेरिका में ही रहते हैं। अब उन्होनें सरकार से शव भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।