Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में दो लोगों की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
 
हरियाणा के गुरुग्राम में एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में दो लोगों की मौत 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव दौला के पास हुआ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेस- वे पर तेज रफ्तार बाइक काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहन चलाने की मनाही है। 

पुलिस के अनुसार बाइक तेज होने के कारण यह हादसा हुआ और दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सोहना सदर पुलिस के अनुसार, गांव दौला में मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बाइक हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी 40 वर्षीय अशोक और 17 वर्षीय सुजीत के रूप में की। 

इनकी बाइक डिवाइडर के बीच में पड़ी थी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें सोहना के अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन यहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अशोक और सुजीत गुरुग्राम के एक होटल में खाना बनाने का काम करते थे। 

बीते रविवार रात हीरो स्पलेंडर बाइक से सोहना में अपने दोस्त से मिलने के लिए आए थे। सोमवार सुबह गुरुग्राम वापस जाने के दौरान रास्ता भटककर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए। इस दौरान गांव दौला के पास बाइक की स्पीड ज्यादा होने से अनियंत्रित हो गई और गिरकर घिसटती चली गई। फिलहाल पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।