Haryana News : हरियाणा के युवक की हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया में दिया था वारदात को अंजाम

हरियाणा के युवक की ऑस्ट्रेलिया में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब भारतीय मूल के दो भाइयों को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
हरियाणा के युवक की हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया में दिया था वारदात को अंजाम
WhatsApp Group Join Now

Haryana News : हरियाणा के युवक की ऑस्ट्रेलिया में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब भारतीय मूल के दो भाइयों को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अभिजीत ए (26) और रोबिन गार्टन (27) को मंगलवार को न्यू साउथ वेल्स के गाउलबर्न शहर में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पुलिस उन्हें विक्टोरिया प्रत्यर्पित करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि मेलबर्न के दक्षिण पूर्व में ओर्मोंड स्थित एक घर में बीते शनिवार देर रात को नोबेल पार्क निवासी नवजीत संधू की हत्या के बाद से दोनों भाई फरार थे। इस दौरान 30 वर्षीय एक व्यक्ति भी घायल हो गया था। हरियाणा के करनाल के रहने वाले 22 वर्षीय एमटेक छात्र की नवजीत की हत्या कर दी गई थी।

 नवजीत जब किराये के मुद्दे पर कुछ भारतीय छात्रों के बीच झगड़े में सुलह की कोशिश कर रहा था। तभी उन्होनें उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी हरियाणा के करनाल के ही रहने वाले है। फिलहाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को गार्टन पर हत्या तथा हत्या के प्रयास और अभिजीत पर झगड़ा करने का मामला दर्ज किया गया। उन्हें बृहस्पतिवार की सुबह गाउलबर्न स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें विक्टोरिया प्रत्यर्पित करने की अनुमति दी गई।