Haryana News: हरियाणा में ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म, शराब के नशे में कमरे में घुसा आरोपी

हरियाणा के पानीपत से एक ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
 
हरियाणा में ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म, शराब के नशे में कमरे में घुसा आरोपी 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के पानीपत से एक ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नशे में धुत एक शख्स  जबरदस्ती कमरे में घुसा और ट्रांसजेंडर के साथ दरिंदगी की। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने कई धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

 


जानकारी के मुताबिक चांदनी बाग थाने में दी पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और अभी वह पानीपत में रहती है। पीड़िता ने बताया कि वह ट्रांसजेंडर समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उसके साथ रवि नाम का लड़का भी काम करता था। 

करीब 20 दिन पहले नशे की हालत में रवि उसके घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी उसके 1 लाख रूपये लेकर फरार हो गया। पीड़िता आरोपी को तलाशती रही मगर उसका कोई पता नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।