Haryana News: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, पहली बार तापमान 47 डिग्री पार, IMD ने जारी किया हीटवेव का ऑरेंज -येलो अलर्ट जारी

हरियाणा में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। 24 घंटे में दिन का तापमान पहली बार 47 डिग्री के पार पहुंच गया है।
 
हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, पहली बार तापमान 47 डिग्री पार, IMD ने जारी किया हीटवेव का ऑरेंज -येलो अलर्ट जारी
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। 24 घंटे में दिन का तापमान पहली बार 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हरियाणा में हीटवेव का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 21 मई तक प्रदेश में लू के हालात रहेंगे। 

इसके अलावा पंजाब में भी हीट वेव का असर दिखने लगा है। वहां भी तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मंगलवार तक इसके 45 पार होने के आसार हैं। उधर, ठंडे प्रदेश हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, चंडीगढ़ में भी 20 तक हीट वेव का अलर्ट जारी है।


दक्षिण हरियाणा के 10 जिलों में हालत खराब
बात करें दक्षिण हरियाणा की तो इसके सभी 10 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। हालांकि, अन्य जिलों में थोड़ी राहत रहेगी। यहां दिन का अधिकतम तापमान 44 तक पहुंचने के आसार हैं। जिन जिलों में गर्मी का प्रकोप रहेगा, वहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी। अमूमन अप्रैल के मध्य से ही लू चलती रही हैं। अबकी बार करीब एक माह देरी से लू दस्तक देगी।

पश्चिमी विक्षोभ राहत दे सकता है
चंडीगढ़ मौसम विभाग (IMD) ने यह भी संभावना जताई है कि बीच-बीच में एक या दो पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से दक्षिण हरियाणा के 10 जिलों में ज्यादा हालात खराब हो रहे हैं। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। इन जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। अभी अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है। उत्तर हरियाणा के जिलों में थोड़ी राहत रहेगी। यहां का तापमान 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है।


31 मई तक गर्मी का प्रकोप रहेगा
हरियाणा में 31 मई तक गर्मी का प्रकोप पीक पर रह सकता है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत 20 करोड़ यूनिट से ज्यादा पहुंच सकती है। प्रदेश में 1 से 13 मई के दौरान सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में प्रदेश में 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 7 मिलीमीटर होती है।

पिछले 24 घंटे में हरियाणा में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। करनाल में 2.2MM, नूंह में 0.9, पलवल में 0.8 सिरसा में 0.8 और पानीपत में 0.1MM बारिश हुई है।

पंजाब के स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा
उधर, पंजाब में आज से ही अधिकतर शहरों का तापमान 43-44 डिग्री छूने के आसार हैं। शनिवार से लेकर मंगलवार के बीच शहरों का तापमान 45 डिग्री को पार करने वाला है। बढ़ रही गर्मी के बीच पंजाब के स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार 1 जून से 30 जून तक सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

मौसम विभाग की ओर से पंजाब के लिए जारी यलो अलर्ट।
मौसम विभाग की ओर से पंजाब के लिए जारी यलो अलर्ट।
हिमाचल भी सीजन में सबसे गर्म
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है। 22 मई तक यहां मौसम खराब रहने का अनुमान है।

फिलहाल, 17 और 18 मई के लिए 6 जिलों शिमला, सिरमौर, सोलन, कुल्लू, मंडी और चंबा के कुछ स्थानों में आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी है। अभी भीषण गर्मी पड़ रही है। 3 शहरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। हमीरपुर के नेरी में तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है।


लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
हाइड्रेटेड रहें: खूब पानी पीएं और एल्कोहल व कैफीन युक्त पेय पदार्थों से बचें।

धूप में निकलने से बचें: अत्यधिक गर्मी के घंटों (सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे) के दौरान घर के अंदर रहें। यदि आपको बाहर जाना है, तो हल्के, हल्के रंग के, ढीले-ढाले कपड़े पहनें और अपने सिर को टोपी, कपड़े या छाते से ढकें।

इनके लिए ज्यादा सावधानी: बुजुर्गों, बच्चों और पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं वाले व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दें।

जोरदार गतिविधियों से बचें: चरम गर्मी के घंटों के दौरान बाहरी गतिविधियों और व्यायाम को स्थगित कर दें।

कृषि और बाहरी श्रमिकों के लिए: कार्य शेड्यूल को दिन के ठंडे भागों के अनुसार समायोजित करें। छायादार या ठंडे इलाकों में बार-बार ब्रेक लें। पूरे दिन उचित जलयोजन सुनिश्चित करें। फसलों में गर्मी के तनाव से बचने के लिए शाम या सुबह के समय सिंचाई करें।

आपातकालीन स्थिति में: गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों को जानें, जैसे गर्मी से थकावट और हीटस्ट्रोक (चक्कर आना, मतली, सिरदर्द, दिल की तेज धड़कन और बेहोशी)। किसी भी लक्षण के मामले में तत्काल चिकित्सा सहायता लें।