Haryana News: हरियाणा के 12 जिलों में धारा 144 लागू, 7 जिलों में इंटरनेट बंद, ये है नई ट्रैफिक एडवाइजरी

 
 Haryana News: हरियाणा के 12 जिलों में धारा 144 लागू, 7 जिलों में इंटरनेट बंद, ये है नई ट्रैफिक एडवाइजरी
WhatsApp Group Join Now
हरियाणा में 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। हरियाणा पुलिस की तरफ से जगह जगह बैरिकैडिग की जा रही है वहीं कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

हरियाणा के अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, झज्जर, हिसार, पंचकूला समेत 12 जिलों में धारा 144 लागू की गई है। इसके अलावा अंबाला व कई अन्य जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की टुकड़ियां लगाई गई है।

हरियाणा के गृह विभाग ने शनिवार देर शाम एक आदेश जारी कर बताया कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पुलिस जिला डबवाली में 11 फरवरी सुबह 6 बजे से लेकर 13 फरवरी रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और डोंगल सर्विस ठप रहेंगी. पर्सनल एसएमएस, बैकिंग एसएमएस, ब्रॉडबैंड व लीज लाइंस पहले की तरह चलती रहेंगी. 

पैदल या ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों के साथ जलूस निकालने, प्रदर्शन करने, मार्च करने, लाठी, डंडा या हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लागू है. हरियाणा व पंजाब के करीब 23 किसान संगठनों का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक उनका आंदोलन नहीं रुकेगा.

अंबाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान 
अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी, कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।

अंबाला से दिल्ली जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं।

अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा सकते हैं।

एनएच-44 दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बांधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला, रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री, पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे।

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरुक्षेत्र, उमरी  चौंक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एन एच344ए, मुलाना, शहजादपुर, बरवाला, पंचकुला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।

दिल्ली से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में आने वाले वाहन  सोनीपत, पानीपत, करनाल, पिपली चौक से बाई तरफ मुड़कर कुरुक्षेत्र, पेहवा, चीका, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर जा सकते हैं। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला इत्यादि पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन अमृतसर जालंधर, लुधियाना, चीका, पेहवा, एनएच-152डी से होकर जा सकते हैं।

चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते हैं।  चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं।

हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।

चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, कैथल नरवाना, बरवाला, हिसार जा सकते हैं। इसके अलावा नारनौल, दिल्ली व रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन एनएच 152डी, पेहवा कट से नीचे उतरकर चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।

चंडीगढ़ से रोहतक, दिल्ली, नारनौल जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, पेहवा कट से एनएच152डी से होकर रोहतक, दिल्ली, नारनौल जा सकते हैं।

आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल- 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

दरअसल किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसी के मद्देनजर दिल्ली के सभी सीमावर्ती इलाकों को सील किया जा रहा है वहीं हरियाणा से दिल्ली जाने वाले रास्तों पर भी कड़ी चौकसी कर दी गई है।