Haryana News: हरियाणा में रिटायर्ड सब इस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, अधिकारियों को फोन कर कहा Good Bye
हरियाणा के जींद जिले में पुलिस से रिटायर्ड एक सब इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को खुद को गोली मार ली। सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह ने गोली मारने से पहले पुलिस के किसी उच्च अधिकारी से फोन करके गुड बाय कहा। इसके बाद जैसे ही सफीदों सिटी थाना की पुलिस पार्षद नवीन भाटिया से जानकारी लेकर सीता श्याम में उसके मकान पर पहुंची।
पुलिस गेट खुला ही रही थी तभी घर से फायरिंग की आवाज आई। जैसे ही पीएसआई कुलदीप अपनी टीम के साथ मकान में गए तो धर्म सिंह खून से लथपथ फर्स पर पड़ा था।
इसके बाद धर्म सिंह को गाड़ी मंगवा कर सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
गर्दन में लगी गोली
गोली धर्म सिंह के गर्दन में लगी है। लेकिन धर्म सिंह ने गोली क्यों मारी, इसके कारणों का अभी तक कुच पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी PSI कुलदीप ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आखिर धर्म सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी। घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। फिलहाल जींद से क्राइम ऑफ सीन टीम मौके पर बनाई गई है।