Haryana News : 23 तथा 24 मई, 2023 को राज्य में रहेगा प्रतिबंधित अवकाश, सरकार ने पत्र जारी कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 22 मई- हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि 23 मई, 2023 (मंगलवार) और 24 मई, 2023 (बुधवार) को राज्य के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिबंधित अवकाश (आरएच) रहेगा।
May 22, 2023, 11:44 IST

Haryana News : चंडीगढ़, 22 मई- हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि 23 मई, 2023 (मंगलवार) और 24 मई, 2023 (बुधवार) को राज्य के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिबंधित अवकाश (आरएच) रहेगा।
मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशों में बताया गया है कि राज्य में अनुसूची-II प्रतिबंधित छुट्टियों की सूची के अनुसार गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस और महर्षि कश्यप जयंती के कारण उपरोक्त दोनों दिवसों को प्रतिबंधित अवकाश रहेगा।