Haryana News : हरियाणा के मैरिज पैलेस में रेड, 13 जोड़े मिले आपत्तिजनक हालत में, कई महीनों से नहीं हो रही थी शादी के लिए बुकिंग, जानिए कहां का है मामला

Haryana News : हरियाणा के अम्बाला में जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक मैरिज पैलेस में रेड की। यह चंडीगढ़ रोड पर कोहड़ा अड्डे के नजदीक विराट मैरिज पैलेस है
यहां पर पुलिस को रेड के दौरान 13 जोड़ेआपत्तिजनक हालत में मिले। बालिग होने के चलते पुलिस ने सभी को छोड़ दिया, जबकि पुलिस पैलेस संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।
आपको बता दें की पुलिस को काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि इस पैलेस में गलत काम हो रहा है। पुलिस ने फिर एक बोगस ग्राहक भेजकर कमरा बुक किया।
इशारा मिलते ही पुलिस कार्रवाही शुरु
इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने पैलेस के कमरों को खंगालना शुरू किया। पैलेस में बारातियों ओर दूल्हे के लिए बनाए गए 13 कमरों में कपल्स आपत्तिजनक हालत में पाए गए।
हालांकि संचालक ने सभी की आईडी के साथ रजिस्टर में एंट्री की हुई थी, लेकिन कमरों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था।
क्या कहाँ पुलिस ने
संचालक जोड़ों से कुछ घंटों के लिए 1 हजार रुपए में कमरा किराए पर देकर चांदी कूट रहा था। नारायणगढ़ डीएसपी आदर्शदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर मैरिज पैलेस में रेड की थी। वहां पर जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस कार्रवाई जारी है।
दलाल लेकर आता था ग्राहक
विराट पैलेस शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर है। इसमें खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है।
घटिया स्तर के गंदे कमरों में पीने के पानी का भी इंतजाम नहीं है। दरअसल, संचालक ने 10 हजार रुपए में एक दलाल रखा हुआ है।
दलाल लोगों को सुरक्षित जगह का झांसा देकर फंसाता था। दलाल के झांसे में आकर लोग यहां कमरा किराए पर लेते थे।
मैरिज पैलेस हो रहे थे गलत काम
विराट मैरिज पैलेस में कई महीनों से कोई शादी समारोह नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार सरकारी अस्पताल के नजदीक ये मैरिज पैलेस अनैतिक कार्यों का अड्डा बना हुआ था।
बताया जाता है कि जुआरी भी यहां कमरा किराए पर लेकर जुआ खेलते थे। इस पैलेस में कमरों का कोई रिकॉर्ड सरकारी कागजों में दर्ज नहीं है।