Haryana News: हरियाणा में चला राहुल का जादू, फिकी पड़ी मोदी-अमित शाह की रैली

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने सभी को हैरान कर दिया है। इस बार सभी एक्जिट पोल गलत साबित हुए है।
 
हरियाणा में चला राहुल का जादू, फिकी पड़ी मोदी-अमित शाह की रैली
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने सभी को हैरान कर दिया है। इस बार सभी एक्जिट पोल गलत साबित हुए है। लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी बहुमत से दूर हो गई। हालांकि एनडीए गंठबंधन सरकार बनाने के स्थिति में है।

अगर हरियाणा की बात करें तो इस बार कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी। राहुल गांधी के आगे मोदी का मैजिक नहीं चला। बीजेपी को हरियाणा में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। बहुत कम मार्जिन से कई सीटों पर बीजेपी की लाज बची। मोदी और अमित शाह की रैली भी बीजेपी के काम नहीं आई।

मोदी ने 3 लोकसभा क्षेत्रों में रैली की, बीजेपी 2 सीट हारी
 
मोदी ने हरियाणा में तीन रैलियां करके 5 सीटों पर प्रभाव डालने की कोशिश की। 18 मई को पीएम मोदी ने बीजेपी उम्मीदवार बंतो काटरिया के लिए प्रचार किया। लेकिन बीजेपी ये सीट हार गई।

पीएम मोदी ने 18 मई को सोनीपल लोकसभा क्षेत्र में रैली की थी।  गोहाना में आयोजित इस रैली के माध्यम से मोदी ने सोनीपत के साथ रोहतक सीट को भी साधने का प्रयास किया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोनीपत और रोहतक दोनों सीटे कांग्रेस के पास गई।
प्रदेश में चुनाव प्रचार के लास्ट दिन पीएम मोदी ने महेंद्रगढ़ में रैली की। यहां पर बीजेपी उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। 

अमित शाह ने 3 सीटों पर रैली की, 2 पर हार

मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहर ने हिसार और रोहतक लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। लेकिन दोनों ही सीटों पर बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। 


राहुल गांधी ने 3 सीटों पर रैली की, 2 पर कांग्रेस जीती
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में तीन रैलियां की। भिवानी-महेंद्रगढ़, अंबाला लोकसभा क्षेत्र के पंचकूला और सोनीपत में राहुल ने रैली की। इनमें दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली। भिवानी-महेंद्रगढ़ में कांग्रेस बहुत कम मार्जिन से हारी।