Haryana News: हरियाणा में फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव, एक साल पहले ही हुई थी शादी

 
Haryana News: हरियाणा में फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव, एक साल पहले ही हुई थी शादी 
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के करनाल में तीन महीने की गर्भवती महिला ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन इस मामले में मृतक महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है।

तीन महीने की गर्भवती थी विवाहिता 
जानकारी के अनुसार ये मामला करनाल के घरौंडा का है। यहां गांव कालरम में रहने वाली प्रियंका उर्फ पिंकी ने बीते शनिवार आत्महत्या कर ली। स्टौंडी की रहने वाली प्रियंका की शादी 29 अक्टूबर 2023 को  कालरम निवासी युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाहिता तीन महीने की गर्भवती थी। 

दहेज के लिए परेशान कर रहे थे ससुराल वाले 
वहीं इस मामले में मृतका के पिता मामूराम ने उसके पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होनें बताया कि प्रियंका को उसके ससुराल वाले  दहेज के लिए परेशान किया करते थे। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई।

जब पंचायत होती तो ससुराल वाले इस बात के लिए माफी मांग लेते थे। लेकिन उनका रवैया नहीं बदला। इतना ही नहीं उनकी बेटी की सास ने भी कई बार धमकी दी कि वह उसे मारेगी। पति और सास मिलकर प्रियंका को पीटते थे।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप 
उन्होंने कहा कि प्रियंका पढ़ी लिखी और समझदार थी, वहआत्महत्या जैसा कदम कभी नहीं उठा सकती। उसने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई है और फिर उसके शव को फंदे पर लटकाया गया है। 

जांच में जुटी पुलिस 
वहीं इस मामले में घरौंडा थाना में जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।