Haryana News: हरियाणा में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस के जवान को सांप ने डसा, अस्पताल में हुआ भर्ती

हरियाणा के रानियां में लोकसभा चुनावों को लेकर ड्यूटी पर पहुंचे पुलिस के एक जवान को रात के समय सांप ने डस लिया।
 
हरियाणा में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस के जवान को सांप ने डसा, अस्पताल में हुआ भर्ती 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के रानियां में लोकसभा चुनावों को लेकर ड्यूटी पर पहुंचे पुलिस के एक जवान को रात के समय सांप ने डस लिया। जिसके बाद घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है। गनीमत रही कि सांप जहरीला नहीं होने के कारण पुलिस के जवान की जान बच गई। 

अब जवान की हालत में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार रानियां के तहसील परिसर के नजदीक नाथों वाला मोहल्ला स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में पोलिंग स्टेशन बनाया गया। इस पोलिंग स्टेशन पर रामफल नामक सिपाही की ड्यूटी लगाई गई, जो 24 मई की शाम को पोलिंग टीम के साथ स्कूल में पहुंच गए। 

देर रात को खाना खाकर जैसे ही सभी कर्मचारी आराम कर रहे थे। इस दौरान एक सांप पुलिस के जवान रामफल के पैर पर चढ़कर डस गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी ने तत्काल राहत टीम भेज कर घायल जवान को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर उपचार जारी है। घायल रामफल की तबीयत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है।