Haryana News: भिवानी के 8 होटलों में पुलिस की छापेमारी: संदिग्ध हालत में 22 लड़कियां और 17 लड़कों को किया अरेस्ट

 
 Haryana News: भिवानी के 8 होटलों में पुलिस की छापेमारी: संदिग्ध हालत में 22 लड़कियां और 17 लड़कों को किया अरेस्ट
WhatsApp Group Join Now

 Haryana News:  हरियाणा के भिवानी में पुलिस ने 8 होटलों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 22 महिलाओं और 17 पुरुषों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरास्त में लेकर जांच शुरु कर दी है। 

 

भिवानी के डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार रात को शहर के होटल व गेस्ट हाउस में छापे मारे गए। 20 महिला पुलिसकर्मी सहित 50 पुलिस कर्मियों की टीम ने छापेमारी की। यह छापेमारी नया बस स्टैंड एरिया में की गई। जिससे हड़कंप मच गया। बताया गया कि होटलों में 500 रुपए में देह व्यापार कराया जाता है। हर सप्ताह यहां पर नई लड़कियां लाई जाती। दो महिलाएं इसका संचालन कर रही थी।

 

8 बोगस ग्राहक बनाकर भेजे

डीएसपी हेडक्वार्टर ने सिविल वर्दी में 8 पुलिस कर्मियों को बोगस ग्राहक बनाकर होटलों में भेजा। उनके इशारे पर तुरंत कार्रवाई की गई। होटलों के अंदर जब पुलिस की टीमों ने कमरों को खंगाला तो वहां करीब 22 महिलाएं मिलीं, जिन्हें यहां देह व्यापार के लिए लाया गया था, इनमें दो महिलाएं संचालिका थी, जो इन महिलाओं से यहां देह व्यापार कराती थीं। इनके अलावा यहां से 17 पुरुष भी पुलिस को मिले हैं।

 

महिलाएं दिल्ली, यूपी व बंगाल की

बताया जा रहा है कि 2 स्थानीय महिलाओं के अलावा अन्य महिलाएं दिल्ली, यूपी और बंगाल इत्यादि राज्य से हैं । पुलिस ने कई होटल संचालक भी पकड़े। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

 

पुलिस कर रही पूछताछ

एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस द्वारा अभी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ करने के बाद ही सभी की संलिप्तता साफ हो पाएगी।