Haryana News: हरियाणा में नाबालिग के पेट में दर्द हुआ तो पहुंची अस्पताल, बच्चे को दिया जन्म, अब हुआ चौकानें वाला खुलासा

हरियाणा के यमुनानगर से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने सिविल अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।
 
 हरियाणा में नाबालिग के पेट में दर्द हुआ तो पहुंची अस्पताल, बच्चे को दिया जन्म, अब हुआ चौकानें वाला खुलासा 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने सिविल अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे परिजन अस्पताल लेकर गए। लेकिन यहां जाकर पता लगा की नाबालिग गर्भवती है और उसकी डिलीवरी हो गई। इसके बाद पीड़िता की मां ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यमुनानगर की एक कॉलोनी में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने सिविल अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2020 में उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह घरेलु कार्य कर बच्चों का पालन पोषण कर रही है।

उसकी 14 वर्षीय लड़की शहर के एक स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती है। रविवार को उसकी लड़की के पेट में दर्द हुआ। उसे लगा कि उसके पेट में रसोली है, इसलिए वह उसे लेकर सिविल अस्पताल में गई। जहां पर अल्ट्रासाउंड करने पर डॉक्टरों ने बताया कि उसकी लड़की गर्भवती है और उसकी लड़की को आज ही बच्चा होने वाला है। इसके बाद उसकी लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। 


जिसके बाद इस मामले में महिला ने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश ने उससे दोस्ती की थी। मां के काम पर जाने के बाद आरोपी घर पर आता था और उसके साथ संबंध बनाता था, जिससे वह गर्भवती हुई। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि मुद्रीश ने उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।