Haryana News: हरियाणा में विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बॉडी और गले पर मिले रस्सी के निशान

हरियाणा के अंबाला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई।
 
हरियाणा में विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बॉडी और गले पर मिले रस्सी के निशान 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। महिला की बॉडी पर कई चोट और गले पर रस्सी के निशान थे। सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यमुनानगर की रहने वाली रजनी की शादी लगभग 17 साल पहले अंबाला शहर के मनमोहन नगर के रहने वाले फौजी नामक युवक से हुई थी। बीती रात को रजनी के घरवालों को सूचना मिली कि रजनी की मौत हो गई है। जिसके बाद आनन फानन में परिजन अंबाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रजनी की बॉडी पर कई चोट और गले पर रस्सी के निशान देखे। 

परिजनों का कहना है कि रजनी की हत्या हुई है, जोकि उसके पति ने ही की है। रजनी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के पांच बच्चे हैं। शादी के बाद से उसकी बेटी रजनी के साथ कई बार मारपीट हो चुकी है। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थी। लेकिन इसके बावजूद उसे प्रताड़ित किया गया। 

दो दिन पहले ही उनकी बेटी उन्हें मिलने यमुनानगर आई थी। तब तक वह ठीक थी। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा।