Haryana News: हरियाणा में पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने लिया ये एक्शन
Feb 28, 2025, 12:03 IST

WhatsApp Group
Join Now
Haryana News: हरियाणा के नूंह में बीते दिन बोर्ड की परीक्षा के पहले ही दिन पेपर लीक हो गया था। यहां 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर हरियाणा के नूंह से लीक हुआ था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, इस केस में पुलिस ने 2 शिक्षक और 3 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब पुलिस वॉट्सऐप ग्रुप में पेपर शेयर करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।
जानकारी अनुसार, नूंह में गांव टपकन के राजकीय माध्यमिक स्कूल में पेपर शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद ही पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद देखते ही देखते वह पूरे जिले में फैल गया। पुन्हाना और नूंह के परीक्षा केंद्रों पर सबसे ज्यादा नकल हुई।
परीक्षा केंद्रों के बाहर बैठे स्टूडेंट्स के परिचितों ने पर्चियां बनाकर परीक्षा केंद्रों में पहुंचाई। नूंह स्थित मेव हाई स्कूल, माउंट अरावली पब्लिक स्कूल और पुन्हाना के मॉडर्न हाई स्कूल की दीवारों और छतों पर चढ़कर लोग नकल फेंकते नजर आए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के कोई पुख्ता इंतजाम देखने को नहीं मिले। जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।