Haryana News: हरियाणा में डबल मर्डर पर बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज, तीन ASI समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

 
हरियाणा में डबल मर्डर पर बड़ा एक्शन
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में बदमाशों का खौफ बढ़ता जा रहा है। गैंगवार अपने चरम पर पहुंच रहा है। आजकल दिन दहाड़े गोलियों की गूंज सुनाई देती है। यमुनानगर में दिनदहाड़े हुआ डबल मर्डर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गैंगवार डबल मर्डर के बाद यमुनानगर के SP पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। 

8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड
हरियाणा में बीते दिन सुबह सुबह चौकी से महज कुछ दुरी पर दो लोगों की गोली मारकर ह्त्या कर दी थी। लेकिन अब इसका खामयाजा चौकी इंचार्ज समेत 8 पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ा है। 

अधिक जानकरी के लिए बता दे की चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही एसआई शमशेर को चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

बीते वीरवार को रादौर क्षेत्र के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में सुबह करीब आठ बजे बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। शराब कारोबारी पंकज मलिक और उसके साथियों पर पांच शूटरों ने गोलियां बरसाई थी।

जिस जिम के बाहर यह वारदात हुई थी उससे मात्र 100 कदम की दूरी पर खेड़ी लक्खा पुलिस चौकी भी थी। लेकिन फायरिंग के समय पुलिस चौकी में की दुबकी रही। पुलिस यदि मौके पर पहुंच जाती तो शायद इतनी बड़ी घटना न मौके पर नहीं पहुंची थी।

 एसआई शमशेर होंगें चौकी के नए इंचार्ज   
जिसे लेकर एसपी राजीव देसवाल ने पुलिसकर्मियों की बडी लापरवाही माना है। एसपी ने चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई सुरेंद्र व जसवीर, हैड कांस्टेबल कृष्ण, कांस्टेबल गुलाब, रवि और दलवीर को निलंबित कर दिया है।

एसपी राजीव देसवाल ने बताया कि लापरवाही के कारण सभी को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने एसआई शमशेर को चौकी इंचार्ज नियुक्त किया है।