Haryana News: हरियाणा में कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, सामने आयी ये वजह
हरियाणा में कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, सामने आयी ये वजह
Jun 26, 2024, 12:48 IST
WhatsApp Group
Join Now
Haryana News: हरियाणा के पानीपत में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। यहां सेक्टर-11 में एक बेटे ने अपनी बूढी मां के सिर पर डंडे से कई वार कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर यहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी महेंद्र ने अपनी 61 वर्षीय मां इसवंती की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र का उसकी मां के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा रहता था। दो दिन पहले भी उनकी इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। महेंद्र को इसी बात का गुस्सा था।
जिसके बाद उसने मां के सिर पर डंडे से कई वार किए। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन यहां उसकी मौत हो गयी। फिलहाल आरोपी महेंद्र की बहन सीमा ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।