Haryana News:हरियाणा में चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी का NRI दांव, हरियाणवियों को रिझाने के लिए करेगी हेल्पलाइन शुरू, जानिए क्या है कारण

हरियाणा में  जननायक जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले NRI दांव खेला है।वहीं अबकी बार जेजेपी प्रवासी हरियाणवियों को रिझाने के लिए हेल्पलाइन भी शुरू करेगी। 
 
gfgfg
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा में  जननायक जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले NRI दांव खेला है।वहीं अबकी बार जेजेपी प्रवासी हरियाणवियों को रिझाने के लिए हेल्पलाइन भी शुरू करेगी। 

इसके साथ ही राज्य में उनके हितों की रक्षा के लिए पार्टी में एक प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में JJP के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने यह ऐलान किया।

 उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह हरियाणा पहुंचकर इस विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला से चर्चा कर जल्द ही गठन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।


विश्व के 5 शहरों में मनाएगी जजपा हरियाणा दिवस

विदेशों में रहने वाले हरियाणावियों को एकजुट करने के लिए नवंबर में विश्व के 5 शहरों में जजपा हरियाणा दिवस मनाएगी।

 दिग्विजय चौटाला ने प्रवासी हरियाणवियों से आह्वान किया कि वह अपने राज्य हरियाणा को विकास की ओर अग्रसर करें।

 साथ ही राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश भी करें। हरियाणा सरकार उनके इस काम में हर संभव मदद करेगी।


आखिर JJP ने क्यों खेला यह दांव

चुनाव से पहले हरियाणा में जजपा के NRI दांव खेलने की खास वजह भी है। क्योकि राज्य के युवाओं में विदेश जाने का खासा क्रेज है।

 यहां अधिकांश घरों से लोग दूसरे देशों में रह रहे हैं। इनका क्षेत्रों में खासा प्रभाव है।

चुनाव में भी NRI अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

 हालांकि NRI की जनसंख्या को लेकर कोई स्पष्ट आंकड़ा अभी सरकार के पास नहीं है, लेकिन इसके बाद भी एनआरआई को लेकर हमेशा ही राजनीतिक दल गंभीर रहते हैं।


विज भी NRI के लिए गंभीर

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी प्रवासी हरियाणवियों के हितों को लेकर काफी गंभीर हैं।

 उन्होंने हाल ही में मुख्य सचिव संजीव कौशल को एक लेटर लिखकर राज्य में एनआरआई शिकायत निवारण प्रकोष्ठ गठन करने की मांग की है।

हालांकि उनकी मांग को लेकर अभी तक मुख्य सचिव के स्तर से कोई भी जवाब नहीं आया है।

 न ही इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से कुछ कहा गया है।