Haryana News: हरियाणा में दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त, चार साल से चल रहा था दहेज का केस, जानें कहां का है मामला

हरियाणा में रोहतक के गांव सांघी में 2 बच्चों की मां ने फांसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी है। मृतका पर चार साल से दहेज का केस चल रहा था।
 
Haryana News
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा में रोहतक के गांव सांघी में 2 बच्चों की मां ने फांसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी है। मृतका पर चार साल से दहेज का केस चल रहा था। मृतका के पिता ने  ससुराल वालों पर आरोप लगाया है की उन्होंने पैसों के लिए बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया है। उसने बताया की मैंने प्लाट और घर  बेचकर बेटी को 30 लाख रुपए दिए थे, जिसका उसके ससुराल वालों को पता चल गया था  जिसके कारण उसका मर्डर करने का आरोप लगाया है।

2013 में हुई थी पूजा की शादी 

गांव हुमायूंपुर निवासी जगबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 3 बच्चे हैं। बड़ी लड़की पूजा, दूसरे नंबर का लड़का संदीप व छोटी लड़की आरती। उसने अपने बेटी करीब पूजा (29) की शादी 25 नवंबर 2013 को गांव सांघी निवासी सेवा सिंह के साथ हिंदू रिती-रिवाज के साथ की थी।

पूजा के दो बच्चे थे 

पूजा को 2 बच्चे हैं, बड़ी लड़की करीब 8 वर्षीय सैम व छोटा बेटा 6 वर्षीय आयुष है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को उसकी छोटी बेटी के पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, फोन पर उसने बताया कि पूजा के घर पर सुबह से झगड़ा चल रहा था। वहीं झगड़े के चलते पूजा ने फांसी लगा ली। जिसके बाद परिवार वाले गांव सांघी पहुंचे।

4 साल से रहे रही थी अपने मायके में पूजा 

जगबीर ने बताया कि जब वे गांव में पहुंचे तो देखा कि पूजा फांसी पर लटकी हुई थी। जिसके घुटने बेड पर टिके हुए थे। साथ में कुर्सी भी लगी हुई थी, गिरी हुई भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि 4 साल से पूजा का दहेज का केस भी चल रहा था। जिसके कारण पूजा को करीब 4 साल से अपने मायके में भी रहना पड़ा था।

पूजा के खाते में डलवा रखे थे 30 लाख रूपए 

मृतका के पिता जगबीर ने कहा कि उसने अपना घर व प्लाट बेचकर 30 लाख रुपए अपनी बेटी पूजा के खाते में डलवा रखे थे। ये रुपए पूजा के खाते में होने की जानकारी उसके ससुराल वालों को भी थी। इसलिए पूजा का पति चांद, सास प्रेमा व ससुर सेवा सिंह मिलकर पूजा को पैसे देने के लिए कई दिनों से तंग कर रहे थे।

ससुराल वालों ने पैसो के लिए की हत्या 

ससुराल वालों ने पैसों के लिए पूजा की हत्या करके फांसी पर लटका दिया। जब वे पहुंचे तो पूजा कमरे में पंखे पर लटकी हुई थी। उन्होंने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच करने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।