Haryana News: हरियाणा में सालियों ने जीजा पर किया जानलेवा हमला, पेट्रोल छिड़क लगाई आग, इस बात पर हुआ था विवाद

जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर हालत गंभीर होने पर उसे खानपुर पीजीआई रेफर किया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक गांव गुमाना निवासी सुनील की पत्नी सोनिया बीते 27 जून को गांव डिडवाड़ा में अपनी बहन पिंकी और निर्मला से मिलने गई थी। इसके बाद 3 जुलाई को सुनील अपनी पत्नी सोनियां को लेने डिडवाड़ा पहुंचा। इस दौरान दोनों सालियों और साढुओं ने उसकी पत्नी को उसके साथ भेजने से मना कर दिया।
जब सुनील ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिसमें वह झुलस गया। पहले उसे सफीदों नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार देकर उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आग में झुलसे युवक सुनील की शिकायत पर पुलिस ने साली पिंकी, निर्मला, साढू राममेहर, जगमहेंद्र, केखिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।