Haryana News: हरियाणा में दिल दहला देने वाली वारदात से हड़कंप, पत्नी की हत्या कर पति खुद पहुंचा थाने
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव बीघड़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
May 7, 2023, 11:27 IST
WhatsApp Group
Join Now
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव बीघड़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
दरअसल शनिवार की रात एक शख्स ने अपनी पत्नी की कैंची से वार करके हत्या कर दी।
मृतक पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में बाथरूम में पड़ा मिला।
बाथरूम की दीवार भी खून से सनी हुई थी। वहां पड़े मटके और बाल्टी आदि भी टूटे हुए थे।
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद खुद आरोपी ने सदर फतेहाबाद थाना जाकर पुलिस के सामने सरेंडर किया।
हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक , फतेहाबाद के स्वामी नगर निवासी छिंदा और उसकी पत्नी ममता के बीच अनबन चल रही थी।
जिस कारण कुछ दिन पहले ही 32 वर्षीय ममता अपने पति से अलग गांव बीघड़ में एक किराये के मकान पर रहने आ गई थी।
मृतका का एक बेटा और बेटी है। बताया जा रहा है कि छिंदा को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसको लेकर उनमें अनबन थी।
इसी अनबन के चलते शनिवार रात आरोपी पति अपनी पत्नी से मिलने आया और उनमें झगड़ा हो गया। इसी दौरान छिंदा ने कैंची से वार करके ममता को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस को ममता का शव खून से लथपथ हालत में बाथरूम में मिला। बाथरूम के बाहर भी काफी जगह खून के निशान फर्श पर थे।