Haryana News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM सैनी ने फसल मुआवजा राशि की जारी

सरकार द्वारा किसानों के लिए समय-समय पर कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है।
 
हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM सैनी ने फसल मुआवजा राशि की जारी
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: सरकार द्वारा किसानों के लिए समय-समय पर कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी गुड न्यूज दी है। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।

 मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को भिवानी में आयोजित समारोह में किसान कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा जारी कर दिया। सीएम सैनी ने ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से प्रदेश भर के किसानों के खातों में 135 करोड़ रुपये 54000 से ज्यादा किसानों के खातों में भेजी गई। 

 इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत भी 3529 पात्र लाभपात्रों के खातों में 131.24 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि जारी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को मजबूत करने का काम लगातार कर रही है।