Haryana News: हरियाणा के CM मनोहर लाल का सिरसा में चौथा जनसंवाद कार्यक्रम, 13 से 15 मई तक ग्रामीणों से मुलाकात का शेड्यूल जारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चौथे जनसंवाद कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चौथे जनसंवाद कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चौथे जनसंवाद कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 
कुरुक्षेत्र के बाद अब जन संवाद कार्यक्रम सिरसा में 13 से 15 मई तक आयोजित किया जाएगा। 
इसके तहत जिला सिरसा के कई गांवों के लोगों से सीधे रूबरू होकर CM संवाद करेंगे। 
मुख्यमंत्री ने बताया कि CM ग्रीवेंसिंज रिडरेशल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम जन संवाद पोर्टल का भी लोकार्पण किया।
इस पोर्टल पर जन संवाद कार्यक्रम के तहत आने वाली समस्याओं एवं सुझावों को अपलोड कर पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा।
पोर्टल के बाद संबंधित अधिकारी इन समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित करेंगे और शिकायतकर्ता के पास समस्या के बारे में संदेश भी जाएगा। 
उन्होंने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट के तहत 600 से अधिक सेवाएं आती हैं। इनके अलावा आने वाली सभी समस्याओं को अधिकारी समयबद्ध ढंग से निदान सुनिश्चित करेंगे।
संवाद करते समय सरकार के समक्ष आने वाली सभी समस्याओं को कार्यान्वित करने के लिए जिला एवं मुख्यालय स्तर पर इन समस्याओं को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। 
लोगों की समस्याओं का निदान के लिए शहरी स्तर पर नगर दर्शन पोर्टल एवं गांव स्तर पर ग्राम दर्शन पोर्टल बनाए गए हैं। 
इन पर नागरिक घर बैठे ही अपनी समस्याओं एवं विकास कार्य करवाने के लिए भी अपलोड कर सकते हैं।
CM ने कहा कि पहले इन पोर्टल पर आने वाली समस्याओं को प्रतिनिधियों के माध्यम से सहमति प्रदान की जाती थी, 
लेकिन अब नागरिक सीधे ही इन समस्याओं को पोर्टल पर भेज सकते हैं। 
सरकार की ओर से नागरिकों को अच्छी सेवाएं प्रदान करने के लिए बेहतर मैकेनिज्म तैयार किया गया है, 
जिस पर जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा रही है। अब तक इस डेमो पोर्टल पर 3609 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिरसा में संभावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा तथा मुख्यमंत्री के एडीसी हितेश यादव ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमेन आदित्य देवीलाल, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने गांव खैरेकां, बड़ागुढा, कालांवाली, जगमालवाली, चौरमार खेड़ा, डबवाली, गंगा, अबूबशहर, आसाखेड़ा, बणी, संतनगर व ओटू आदि में पहुंच कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें। साथ ही उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सरपंचों व ग्रामीणों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संभावित दौरे के मद्देनजर जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अपनी ड्यूटी पूरी गंभीरता व जिम्मेदारी से करें। मुख्यमंत्री विभिन्न गांवों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और लोगों से रूबरू होंगे।