Haryana News: हरियाणा में खेतों के रास्तों को पक्का करेगी सरकार, 5 करम के सभी रास्ते होंगे पक्के

हरियाणा सरकार ने खेतों के रास्तों को पक्का करने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
 
 हरियाणा में खेतों के रास्तों को पक्का करेगी सरकार, 5 करम के सभी रास्ते होंगे पक्के
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा सरकार ने खेतों के रास्तों को पक्का करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया है।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में खेतों को जाने वाले 5 करम के अधिकतर रास्तों को पक्का किया जा चुका है। जहां 5 करम के रास्तों की चौड़ाई बीच-बीच में कम है, ऐसे लगभग 490 किलोमीटर लंबाई के रास्ते शेष हैं, जिन्हें पक्का किया जाना है। 

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि एक प्रोजेक्ट बनाकर ऐसे बचे हुए सभी 5 करम के रास्तों को पक्का किया जाए। इसके अलावा, मंडी बोर्ड की जो भी सड़कें खराब हैं, उनकी विशेष मरम्मत कराई जाए। 10 दिनों में समुचित प्लानिंग करके टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाए।