Haryana News: हरियाणा के जींद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए गूड न्यूज, आज से दोबारा पटरी पर दौड़ेगी ये ट्रेनें

 
हरियाणा के जींद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए गूड न्यूज
WhatsApp Group Join Now

Haryana News : हरियाणा में  अंबाला के पास शंभू स्टेशन पर किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था। जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। जिसकी वजह से रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब किसानों का धरना खत्म हो चुका है। ऐसे में कई रद्द ट्रेनों को दोबारा से चलाने का फैसला लिया गया है।


इसी बीच दिल्ली से जींद के बीच और रोहतक से पानीपत और हांसी के बीच ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खास खबर है। आज से इस रूट पर चार पैसेंजटर ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेनें किसान आंदोलन के कारण रद्द चल रही थी। अब रेलवे ने इन ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर इन ट्रेनों का टाइम टेबल और शेड्यूल जारी कर दिया है।


वहीं इस पर अधिकारियों ने बताया कि किसानों के आंदोलन खत्म करने के बाद सभी डायवर्ट ट्रेनों का संचालन पूर्व निधारित शेड्यूल के तहत सुनिश्चित हो गया है, जिसके बाद अब इन चारों ट्रेनों का संचालन भी बहाल हो चुका है। इसी बीच जींद-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी संख्या 04456 का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे जींद से रवाना होकर शाम 6:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा जाखल से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 04432 जाखल की बजाए दिल्ली से चल रही थी। 

यह ट्रेन भी आज सुबह 4:25 बजे से जाखल से रवाना हुई है और दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 9:50 है। रोहतक से हांसी जाने वाली गाड़ी संख्या 04487 और रोहतक से वाया पानीपत होकर जींद जाने वाली गाड़ी संख्या 04995 भी पटरी पर लौट आई है। इसी प्रकार रोहतक से पानीपत जाने वाली पैसेंजर 04983 का संचालन बहाल हो चुका है। यह ट्रेन सुबह 11.55 बजे रोहतक से रवाना होगी और पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2 बजे का है। इसी प्रकार, जींद से दोपहर 3:50 बजे रवाना होकर दिल्ली पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 04988 के भी आज बहाल होने की उम्मीद है।

Good news, railway passengers, Haryana, Jind, Train, Delhi, Railways, Train Schedule, chopal tv news, Panipat, chopal tv, चौपाल टीवी, हरियाणा, जींद, रेल यात्री, रेलवे, ट्रेन, दिल्ली