Haryana News: हरियाणा के सिरसा समेत 6 जिलों के किसानों के लिए खुशखबरी, बीमा क्लेम हुआ जारी, देखें लिस्ट

हरियाणा के 6 जिलों के किसानों का 2022 का बकाया बीमा क्लेम जारी हो गया है। जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 533 करोड रुपये सिरसा के किसानों का बकाया क्लेम जारी हुआ है।
 
Haryana News: हरियाणा के सिरसा समेत 6 जिलों के किसानों के लिए खुशखबरी, बीमा क्लेम हुआ जारी, देखें लिस्ट

Haryana News: हरियाणा के 6 जिलों के किसानों का 2022 का बकाया बीमा क्लेम जारी हो गया है। जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 533 करोड रुपये सिरसा के किसानों का बकाया क्लेम जारी हुआ है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कृषि विभाग के लम्बे संघर्ष के बाद किसानों को उनका क्लेम मिल गया है। बता दें कि केन्द्र की TAC कमेटी में ये मामला काफी समय से पेडिंग था, विभाग की मजबूत पैरवी से बकाया क्लेम अब जारी हो गया है।

वहीं क्लेम जारी होने पर किसान अशोक बिरड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के खातों में 2022 के बीमा क्लेम प्राप्ति होना शुरू हो गया है, जिसमें प्रति एकड़ के हिसाब से लगभग 25 हज़ार रुपए का बीमा क्लेम शामिल है। इस खबर से किसानों में ख़ुशी की लहर है और किसानों के जख्म पर सरकार ने मरहम लगाने का कार्य किया है। किसानों ने बताया कि इस बीमा क्लैम से उन्हें कुछ हद तक राहत मिलेगी।Haryana News