Haryana News : हरियाणा में फिर चली गोलियां, भिवानी के 2 गांवों में ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए पूरा मामला

हरियाणा के भिवानी जिले में देर शाम ताबड़तोड़ गोलियां चली।
 
हरियाणा में फिर चली गोलियां, भिवानी के 2 गांवों में ताबड़तोड़ फायरिंग
WhatsApp Group Join Now
Haryana News : हरियाणा के भिवानी जिले में देर शाम ताबड़तोड़ गोलियां चली।
2 जगह दनादन चलीं गोलियां में पहला मामला सिवानी कस्बे का है और दूसरा दिनोद गांव का। 
दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है। दोनों वारदातों में घायल युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पहला और बड़ा मामला सिवानी कस्बे का है। बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक पर दनादन गोलियां बरसाईं। 
दोनों पक्ष राजस्थान के हैं और बदमाश हैं, जिन पर राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं और इनाम भी रखा हुआ है। 
घायल को हिसार जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद नाज़ुक है।
दूसरे मामले में सदर थाना SHO इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र ने बताया कि दिनोद गांव में 2 पक्षों में विवाद हुआ। 
पुरानी रंजिश के चलते झगड़े में 23 वर्षीय प्रद्युमन पर हमला किया गया। 
घायल के दादा दयानंद ने बताया कि शोर सुनकर वे मौक़े पर पहुंचे तो प्रद्युमन को 10-15 युवक मार रहे थे। लाठीऔर जेली से पीटने के अलावा गोली भी मारी गई।