Haryana News: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल

 
हरियाणा मे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र में देर रात CIA पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 1 बदमाश घायल हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जो दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे थे। 

कैसे हुई मुठभेड़?
देर तार करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 संदिग्ध भूपानी थाना क्षेत्र के टिकवाली मोड़ के पास मौजूद है। CIA की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई जिसके बाद दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किए जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी।

देसी कट्टा और गोलियों के खोल बरामद

घायल बदमाश मुकेश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी राकेश उर्फ लक्की को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा और गोलियों के खाली खोल बरामद हुए हैं।

पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों आरोपी दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। फरीदाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  मुकेश और राकेश दोनों FIR no 142- 24/12/2024 में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म में फरार चल रहे थे।