Haryana News: हरियाणा में चुनावी डयूटी में लगे कर्मचारी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

हरियाणा में आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। इसी बीच सोनीपत में चुनाव ड्यूटी पर दिल का दौरा पड़ने से कर्मचारी की मौत हो गई है। दरअसल, सरकारी स्कूल में क्लर्क बिरेंद्र को सोनीपत में चुनाव ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया
 
 हरियाणा में चुनावी डयूटी में लगे कर्मचारी को आया हार्ट अटैक
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा में आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। इसी बीच सोनीपत में चुनाव ड्यूटी पर दिल का दौरा पड़ने से कर्मचारी की मौत हो गई है। दरअसल, सरकारी स्कूल में क्लर्क बिरेंद्र को सोनीपत में चुनाव ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर यहां पर इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक गांव गंगाना निवासी बिरेंद्र पुगथला सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। सेरसा जाटी गांव में उनकी चुनाव की ड्यूटी लगी थी। इसी बीच जब वह चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे तो उस समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। 

बता दें कि हरियाणा में आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। राज्य में कुल दस लोकसभा सीटों से 223 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 207 पुरुष तो वहीं 16 महिला उम्मीदवार हैं। इनकी किस्मत का फैसला राज्य के लगभग दो करोड़ वोटर्स के हाथ में है। प्रदेश में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन जेजेपी और इनेलो भी नतीजों में खासा फेरबदल कर सकते हैं। यहां पढ़िये मतदान से जुड़ी तमाम अपडेट्स...