Haryana news: हरियाणा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में बुर्जुग की मौत, 3 घायल

हरियाणा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में बुर्जुग की मौत, 3 घायल 
 
 Haryana news: हरियाणा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में बुर्जुग की मौत, 3 घायल 
WhatsApp Group Join Now
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वैगनआर कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर इलाज के दौरान हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी 74 वर्षीय ताराचंद के रूप में हुई है। इस मामल में कुरुक्षेत्र निवासी अध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ डेरा संतपुरा धाम मोहम्मदपुर रोही फतेहाबाद में सत्संग सुनने के लिए आए थे। वापस लौटते समय फतेहाबाद रोड पर आठवां मिल के पास सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुरुक्षेत्र निवासी महेंद्र सिंह की वैगनआर कार में सीधी टक्कर मार दी। 

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इस टक्कर से चालक महेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, ताराचंद और स्वरूप चंद्र को गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी केंद्र भूना में भर्ती करवाया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फतेहाबाद रेफर कर दिया। 

जहां डॉक्टरों ने ताराचंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य घायलों को फतेहाबाद से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।