Haryana News: हरियाणा में डॉक्टर ने की आत्महत्या, महिला से परेशान होकर निगला जहर, जानें क्या है मामला ?

 
Haryana News: हरियाणा में डॉक्टर ने की आत्महत्या, महिला से परेशान होकर निगला जहर, जानें क्या है मामला ? 
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के पलवल में एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतक के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस को दी थी। इससे परेशान होकर डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में अब मृतक के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।  

20 साल से क्लिनिक चला रहा था मृतक 
जानकारी के अनुसार ये मामला पलवल के गांव मानपुर का है। यहां रहने वाले रविंद्र ने बताया कि उसका भाई बिजेंद्र करीब 20 साल से अमरपुर में क्लिनिक चला रहा था। कुछ समय पहले एक महिला उसके भाई के क्लिनिक पर आई और उसे झूठे केस में फंसाने की देने लगी। 

महिला ने पुलिस को दी थी छेड़छाड़ की शिकायत 
तब उन्होनें महिला को कुछ पैसे देकर शांत करवाया। ऐसा दो बार हुआ। लेकिन तीसरी बार महिला अपने बच्चों के साथ क्लिनिक पर आई और इलाज करवाया। यहां से वह अमरपुर थाने पहुंची, फिर महिला ने पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दे दी। 

गहनता से मामले की जांच में जुटी पुलिस 
रविंद्र ने बताया कि पुलिस को झूठी शिकायत देकर महिला उसके भाई से पैसे ऐंठना चाहती थी। इससे परेशान होकर डॉक्टर ने आत्महत्या की है। वहीं इस मामले में चांदहट थाना प्रभारी बताया कि अमरपुर गांव में क्लिनिक चलाने वाले बिजेंद्र के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दी थी।

जिस पर पुलिस जांच कर रही थी। अब इस मामले की भी पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य पुलिस के हाथ लगते है। उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।