Haryana News: हरियाणा में घर के अंदर फटा सिलेंडर, ब्लास्ट में बुरी तरह झुलसा घर का मालिक
हरियाणा में घर के अंदर फटा सिलेंडर, ब्लास्ट में बुरी तरह झुलसा घर का मालिक
Updated: Jun 5, 2024, 21:02 IST
![Haryana News: हरियाणा में घर के अंदर फटा सिलेंडर, ब्लास्ट में बुरी तरह झुलसा घर का मालिक](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/uploaded/229ade992c10c12c7f9b56d099428eba.jpg?width=968&height=554&resizemode=4)
WhatsApp Group
Join Now
Haryana News: हरियाणा के सिरसा में एक घर के अंदर गैस सिलेंडर फट गया। यहां शहर के इंद्रपुरी मोहल्ले में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। हादसे में घर मालिक बुरी तरह से झुलस गया।
जिसके बाद आनन फानन में उसे इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी आग को बुझाने पहुंची।
जानकारी के मुताबिक इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार ने एजेंसी से दो गैस सिलेंडर मंगवाए थे। जिसके बाद राजेंद्र गैस चूल्हे में एक सिलेंडर की सील निकालकर उसे फिट करने लगा। तभी अचानक सिलेंडर में धमाकेदार ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में राजेंद्र बुरी तरह से झुलस गया।
जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।