Haryana News: हरियाणा में ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
हरियाणा में पिछले दो दिन से हुई बारिश और आलावृष्टि ने हरियाणा के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
सीएम सैनी ने शनिवार को कैबिनेट बैठक के बाद फसलों के नुकसान की रिपोर्ठ मांगी और सभी डिप्टी कमिश्नरों को आदेश जारी कर दिए हैं। जिन किसानों का बीमा है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा, जबकि बीमा नहीं होने की स्थिति में सरकार मुआवजा देगी।
63 गांवों में तबाही
शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से हिसार, फतेहाबाद के 63 गांवों में सब्जी, सरसों और चने की फसल पूरी तरह से खराब हो गई। रेवाड़ी, कैथल और महेन्द्रगढ़ में भी ओले गिरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।
पानीपत, करनाल, सोनीपत और कुरुक्षेत्र में शनिवार को रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि फतेहाबाद, सिरसा और महेंद्रगढ़ में कोल्डवेव ने तापमान में गिरावट ला दी है।
हिसार में 35 साल का रिकॉर्ड टूटा, ओलावृष्टि से फसलें सड़ गईं
दिसंबर महीने में हिसार जिले में बारिश का 35 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। एक दिन में 12 से 13MM बारिश हुई। ओलावृष्टि की वजह हिसार के करीब 50 गांवों में सरसों और चने की फसलें खराब हुई, वहीं हांसी क्षेत्र में सब्जी की फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो गई।
ठंड और कोहरे से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में ठंड और कोहरे में बढ़ोत्तरी होने वाली है। 29 दिसंबर से हवा की दिशा बदलने वाली, इससे मैदानी इलाकों में ठंड में और ज्यादा इजाफा होगा।
सुबह के समय कोहरे का असर गाड़ी चलाने में समस्या उत्पन्न करेगा, जिससे प्रशासन ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने की सलाह दी है।