Haryana news : हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज के बाद निगला जहर, घरवाले शादी से थे नाराज

हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार को एक कपल ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने की कोशिश की।
 
हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज के बाद निगला जहर, घरवाले शादी से थे नाराज
WhatsApp Group Join Now

Haryana news : हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार को एक कपल ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। आस-पास के लोगों ने प्रेमी जोड़े को बेसुध होता देख तुरंत मामले की सुचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका अभी उपचार चल रहा है।

 
जानकारी के मुताबिक, युवक विष्णु कुमार झज्जर जिले के एक गांव का रहने वाला है। वह राजस्थान के आरटीओ (RTO) विभाग में DC रेट पर कंप्यूटर का काम करता है। वह करीब एक साल पहले 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से मिला था। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। वह भी उसी के गांव के पास की रहने वाली है। 

विष्णु ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने चूहे मारने वाली 3 गोलियां खाई थी। दोनों  ने भागकर शादी कर ली थी। यह इंटर कास्ट मैरिज थी। इसलिए परिवार के लोग इस शादी को मानने से इंकार कर रहे हैं। वहीं लड़की के परिवार वाले लगातार धमकियां भी दे रहे हैं और उन्होंने लड़की का रिश्ता किसी दूसरी जगह कर जल्द ही शादी करने की भी तैयारी कर ली थी।

राजस्थान के मंदिर में दोनों ने की शादी 

बताया जा रहा है कि दोनों के घरवालों को उनके प्यार के बारे में पता चल गया था। इसलिए दोनों ने 10 जुलाई को घर से भाग कर शादी करने की प्लानिंग की। दोनों घर से भाग कर सीधा राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। वहां वो दो दिन रुकने के बाद सालासर धाम पर पहुंचे। 

15 जुलाई को उन्होंने जयपुर के एक मंदिर में शादी की। फिर 2 दिन पहले पानीपत के सिंक गांव में पथरी माता मंदिर माथा टेकने के लिए आ गए। यहां धर्मशाला में कमरा लेकर ठहरे हुए थे।