Haryana News: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना, दीपेंद्र हुड्डा की लीड सवा लाख पार, जानें सभी सीटों का हाल

 हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर गिनती जारी है। सबसे पहले पोस्ट बैलट की गिनती हुई । अब ईवीएम की मतगणना चल रही है। अगले कुछ ही घंटों में जीत और हार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

 
 हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना,  दीपेंद्र हुड्डा की लीड सवा लाख पार, जानें सभी सीटों का हाल
WhatsApp Group Join Now

 हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर गिनती जारी है। सबसे पहले पोस्ट बैलट की गिनती हुई । अब ईवीएम की मतगणना चल रही है। अगले कुछ ही घंटों में जीत और हार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

मतगणना के लिए हर सीट पर विधानसभा वाइज 9 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 10 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

यहां सबकी नजर करनाल से BJP उम्मीदवार मनोहर लाल खट्‌टर, रोहतक से पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा, गुरुग्राम से कांग्रेस कैंडिडेट राज बब्बर पर लगी हुई है। राज्य में भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है।

वहीं I.N.D.I.A. ब्लॉक के तौर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) मिलकर लड़ रही हैं। मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में भाजपा 7 और कांग्रेस-AAP का I.N.D.I.A. ब्लॉक 3 सीटें जीत सकता है।


हरियाणा में 12 बजे तक स्थिति
कांग्रेस- 5

अंबाला- वरुण चौधरी 24566 वोटों से आगे
सिरसा- कुमारी सैलजा 123327 वोटों से आगे
हिसार- जयप्रकाश 7743 वोटों से आगे
रोहतक- दीपेंद्र हुड्‌डा 125508 वोटों से आगे
गुरुग्राम- राज बब्बर 28040 वोटों से आगे
बीजेपी- 4

करनाल- मनोहर लाल खट्‌टर 102579 वोटों से आगे
सोनीपत- मोहन लाल बड़ौली 2901 वोटों से आगे
भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह 6830 वोटों से आगे
फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर 66970 वोटों से आगे
AAP- 1


हरियाणा में 11.30 बजे तक स्थिति
कांग्रेस- 6

अंबाला- वरुण चौधरी 30619 वोटों से आगे
सिरसा- कुमारी सैलजा 100007 वोटों से आगे
हिसार- जयप्रकाश 7173 वोटों से आगे
सोनीपत- सतपाल ब्रह्मचारी 8336 वोटों से आगे
रोहतक- दीपेंद्र हुड्‌डा 101282 वोटों से आगे
गुरुग्राम- राज बब्बर 32538 वोटों से आगे
बीजेपी- 4

कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल 3539 वोटों से आगे
करनाल- मनोहर लाल खट्‌टर 70552 वोटों से आगे
​​​भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह 5375 वोटों से आगे
फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर 37857 वोटों से आगे
42 मिनट पहले


नवीन जिंदल बोले- अभी स्पीड बढ़ेगी
53 मिनट पहले

CM सैनी को 13,668 वोटों की लीड
करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। सीएम नायब सैनी 13668 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 28,574 और कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह को 14906 वोट मिले हैं। 17 में से 5 राउंड की गिनती पूरी हो गई है।


हरियाणा में 11 बजे तक की स्थिति
कांग्रेस- 6

अंबाला- वरुण चौधरी 27362 वोटों से आगे
सिरसा- कुमारी सैलजा 76,484 वोटों से आगे
हिसार- जयप्रकाश 5848 वोटों से आगे
सोनीपत- सतपाल ब्रह्मचारी 4549 वोटों से आगे
रोहतक- दीपेंद्र हुड्‌डा 31,330 वोटों से आगे
गुरुग्राम- राज बब्बर 29095 वोटों से आगे
बीजेपी- 4

कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल 565 वोटों से आगे
करनाल- मनोहर लाल खट्‌टर 43171 वोटों से आगे
भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह 5167 वोटों से आगे
फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर 15276 वोटों से आगे

करनाल विधानसभा उपचुनाव में सीएम नायब सैनी आगे
करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। सीएम नायब सैनी 9693 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 21,860 और कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह को 12167 वोट मिले हैं। 17 में से 4 राउंड की गिनती पूरी हो गई है।

हरियाणा में 10:30 तक स्थिति
कांग्रेस- 5

अंबाला- वरुण चौधरी 28918 वोटों से आगे
सिरसा- कुमारी सैलजा 58,655 वोटों से आगे
सोनीपत- सतपाल ब्रह्मचारी 2468 वोटों से आगे
रोहतक- दीपेंद्र हुड्‌डा 53,604 वोटों से आगे
गुरुग्राम- राज बब्बर 36,647 वोटों से आगे
बीजेपी- 4

हिसार- रणजीत चौटाला 3629 वोटों से आगे
करनाल- मनोहर लाल खट्‌टर 28455 वोटों से आगे
भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह 7580 वोटों से आगे
फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर 12602 वोटों से आग
AAP- 1

कुरुक्षेत्र- सुशील गुप्ता 2530 वोटों से आगे

गुरुग्राम से बीजेपी के राव इंद्रजीत पिछड़े
गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 33,842 वोट से पीछे हैं। कांग्रेस के राज बब्बर को 80,017 वोट और राव इंद्रजीत सिंह को 46,175 मिले हैं।

जानिए किस सीट से कौन उम्मीदवार आगे
करनाल से कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा आगे।
कुरुक्षेत्र से इंडिया अलांयस के सुशील गुप्ता आगे।
रोहतक से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्‌डा आगे
गुरुग्राम से कांग्रेस के राज बब्बर के आगे
सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी आगे
सिरसा से कांग्रेस की कुमारी सैलजा आगे
भिवानी-महेंद्रगढ़ से बीजेपी के धर्मबीर सिंह आगे
फरीदाबाद से बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर आगे
हिसार से बीजेपी के रणजीत चौटाला आगे
अंबाला से कांग्रेस के वरुण चौधरी आगे


हरियाणा में इंडिया गठबंधन को 6 सीटों पर बढ़त
हरियाणा में इंडिया गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं भाजपा को 4 सीट पर बढ़त है। करनाल सीट से कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा आगे चल रहे हैं। अंबाला से कांग्रेस के वरूण मुलाना 6480 वोट से आगे चल रहे हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह आगे चल रहे हैं।

गुरुग्राम से कांग्रेस के राज बब्बर 13,106 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं रोहतक से कांग्रेस के दीपेन्द्र हुड्डा आगे हैं। सिरसा से कांग्रेस की कुमारी सैलजा 12,670 वोट से तो वहीं सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 5071 वोट से आगे हैं।

गुरुग्राम से राज बब्बर आगे
गुरुग्राम से कांग्रेस के उम्मीदवार राज बब्बर चल आगे रहे हैं। राज बब्बर को 18,567 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा कैंडिडेट राव इंद्रजीत सिंह को 5461 मिले। राज बब्बर 13,106 वोट से आगे चल रहे हैं।

सोनीपत से कांग्रेस कैंडिडेट सतपाल ब्रह्मचारी आगे
सोनीपत सीट के अंतर्गत आने वाले जींद विधानसभा सीट से पहले राउंड में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी आगे चल रहे हैं। सतपाल ब्रह्मचारी 1881 वोटों से आगे चल रहे हैं।

भिवानी-महेंद्रगढ़ से बीजेपी के धर्मवीर सिंह आगे
चरखी दादरी और बाढ़डा में पहले राउंड में बीजेपी के धर्मवीर सिंह आगे।

सिरसा से भाजपा के अशोक तंवर पीछे
सिरसा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अशोक तंवर पीछे चल रहे हैं। वे कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

करनाल से खट्‌टर आगे, बुद्धिराजा पीछे
करनाल से भाजपा के कैंडिडेट व पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर आगे हो गए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा पीछे हैं। शुरुआत में दिव्यांशु आगे थे।

कुरुक्षेत्र से भाजपा कैंडिडेट नवीन जिंदल पीछे चल रहे
कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। जबकि आप के सुशील गुप्‍ता आगे हैं। नवीन जिंदल कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

करनाल से भाजपा कैंडिडेट खट्‌टर पीछे
करनाल से भाजपा के कैंडिडेट व पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर पीछे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस 2-2 सीटों पर आगे चल रही हैं।


हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू, पोस्टल बैलट गिने जा रहे
हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं।