Haryana News: हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू, पोस्टल बैलट गिने जा रहे, करनाल से भाजपा कैंडिडेट खट्‌टर पीछे

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर गिनती सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है।
 
 हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू, पोस्टल बैलट गिने जा रहे, करनाल से भाजपा कैंडिडेट खट्‌टर पीछे
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर गिनती सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। सबसे पहले पोस्ट बैलट की काउंटिग होगी। थोड़ी देर बाद पहला रूझान आएगा। आज दोपहर 2 बजे के बाद हार जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

मतगणना के लिए हर सीट पर विधानसभा वाइज 9 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 10 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

यहां सबकी नजर करनाल से BJP उम्मीदवार मनोहर लाल खट्‌टर, रोहतक से पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा, गुरुग्राम से कांग्रेस कैंडिडेट राज बब्बर पर लगी हुई है। राज्य में भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है।


वहीं I.N.D.I.A. ब्लॉक के तौर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) मिलकर लड़ रही हैं। मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में भाजपा 7 और कांग्रेस-AAP का I.N.D.I.A. ब्लॉक 3 सीटें जीत सकता है।


कुरुक्षेत्र से भाजपा कैंडिडेट नवीन जिंदल पीछे चल रहे
कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। जबकि आप के सुशील गुप्‍ता आगे हैं। नवीन जिंदल कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।


करनाल से भाजपा कैंडिडेट खट्‌टर पीछे
करनाल से भाजपा के कैंडिडेट व पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर पीछे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस 2-2 सीटों पर आगे चल रही हैं।


हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू, पोस्टल बैलट गिने जा रहे
हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं।