Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस ने निकाय चुनाव से पहले लगाए 22 जिला इंचार्ज, विधायकों समेत हारे नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

 
हरियाणा में कांग्रेस ने निकाय चुनाव से पहले लगाए 22 जिला इंचार्ज
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुधवार को 22 जिलों में इंचार्ज लगाए हैं। इस लिस्ट में विधायकों के साथ हारे हुए नेताओं के नाम भी शामिल है। इनमें 6 विधायक, 12 पूर्व विधायक और 2 पूर्व मंत्री शामिल है। गुरुग्राम में इंचार्ज के साथ को-इंचार्झ लगाया है। 

हरियाणा में 2 चरणों में निकाय चुनाव होंगे। सरकार की हरी झंडी के बाद राज्य चुनाव आयोग ने तैयारी शुरु कर दी है। पहले चरण में तीन नगर निगमों,  नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग की योजना 4 फरवरी से पहले ही चुनाव संपन्न कराने की है।  

अक्टूबर महीने में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को संगठन की कमी खली थी। पार्टी 37 सीटें ही जीत पाई। हालांकि 2019 के मुकाबले पार्टी ने 6 सीटें ज्यादा जीतीं।

1