Haryana News: हरियाणा में नगर निगम पर CM फ्लाइंग टीम का छापा, 4 घंटे तक खंगाले हाजिरी रजिस्टर और NDC से संबंधित रिकॉर्ड
हरियाणा के अंबाला नगर निगम में CM फ्लाइंग की टीम ने फिर छापा मारा है।
May 20, 2023, 08:56 IST

Haryana News: हरियाणा के अंबाला नगर निगम में CM फ्लाइंग की टीम ने फिर छापा मारा है।
रेड की भनक लगते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
टीम ने टैक्स, NDC, इंजीनियरिंग ब्रांच, ME ब्रांच, सेनिटेशन ब्रांच, बर्थ एंड डेथ ब्रांच व लाइट ब्रांच समेत अन्य ब्रांच का लगभग 4 घंटे तक रिकॉर्ड खंगाला।
साथ ही हाजिरी रजिस्टर जांचने के साथ-साथ लंबित पड़ी फाइलों पर भी अधिकारियों से जवाब तलब किया।
CM फ्लाइंग ने NDC और बिल्डिंग प्लान को लेकर सहित अन्य कई डाउट क्लियर करने के लिए छाप मारा है।
टीम ने वर्ष 2004 में हरियाणा सरकार की ओर से पास की गई 44 कॉलोनी की NDC से संबंधित भी अधिकारियों से जवाब तलब किया है। इसके अलावा कई डाउटफुल फाइलों को कब्जे में लिया है।