Haryana News: हरियाणा के राशन डिपो पर CM फ्लाइंग की रेड, 315 किलो चीनी ज्यादा मिली, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

 
हरियाणा के राशन डिपो पर CM फ्लाइंग की रेड,  315 किलो चीनी ज्यादा मिली, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा में नारनौल शहर के बलाहा कलां गांव में CM फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को राशन डिपो पर छापा मारा। जांच  दौरान डिपो पर कई अनियमितताएं मिली। 

शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा डिपो संचालक से पूछताछ की गई। छापेमारी के दौरान राशन डिपो पर कई अनियमितताएं मिलीं जिसके बाद  डिपो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

ऑनलाइन POS मशीन के रिकॉर्ड के मुताबिक चीनी 315 किलो ज्यादा मिली जबकि मशीन अनुसार चीनी का रिकॉर्ड शून्य था।

हालांकि, ऑनलाइन मशीन रिकॉर्ड के अनुसार गेहूं का स्टॉक सही मिला।

फ्लाइंग टीम द्वारा इस मामले की शिकायत सदर थाना में दी गई। दरअसल, चीनी पॉलिथीन की थैलियों में भरी हुई थी।

इस मामले में एक महिला ने CM से शिकायत की थी कि राशन डिपो संचालक 5 किलो कि बजाय 4 किलो राशन देता हैं। 

सीएम ने पूछा था कि क्या डिपो वाला बोर्ड पर डेली रिपोर्ट लिखता हैं। गांव वालों ने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की।