Haryana News: हरियाणा में देवर और भाभी ने किया सुसाइड, होटल के बंद कमरे में हुआ प्यार का खौफनाक अंत

हरियाणा के सोनीपत में देवर भाभी ने एक होटल के रूम में सुसाइड कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
हरियाणा में देवर और भाभी ने किया सुसाइड, होटल के बंद कमरे में हुआ प्यार का खौफनाक अंत
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में देवर भाभी ने एक होटल के रूम में सुसाइड कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने होटल से दोनों के पहचान पत्र को बरामद कर किया। मृतक देवर और भाभी ने खुद को पति पत्नी बताते हुए होटल में रूम लेते समय अपनी ये आईडी जमा करवाई थी। 


इस आईडी के मुताबिक मृतक युवक 26 वर्षीय सतपाल और महिला खुशबू भिवानी निवासी थे।  इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सुसाइड की जानकारी दी। वहीं इस मामले में परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक खुशबू विवाहित थी। उसका एक ढाई साल का बेटा भी है। लेकिन करीब चार दिन पहले वह अपने पति के मौसी के लड़के साथ घर से बच्चे को लेकर भाग गई। बताया जा रहा है कि रिश्ते में देवर लगने वाले सतपाल के साथ खूशबू के अवैध संबंध थे। वहीं होटल के कर्मियों ने बताया कि दोनों एक बच्चे के साथ बुधवार को होटल में रुके थे।  


सुबह दस बजे का चेकआउट के समय जब सफाई कर्मी रूम पर गया तो उसने दरवाजा खटकाया तो काफी समय तक नहीं नहीं खुला। हालांकि कमरे के अंदर एक बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। खिड़की से देखा गया तो दोनों फंदे से लटके मिले। इस मामले में महिला के पति ने बताया दोनों चार दिन पहले गायब हो गए थे। हमने इनकी गायब होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।