Haryana news: हरियाणा में मंडप पर पहुंचकर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, वजह जानकर दूल्हे के उड़े होश

हरियाणा के पानीपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
 
 हरियाणा में मंडप पर पहुंचकर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, वजह जानकर दूल्हे के उड़े होश
WhatsApp Group Join Now

Haryana news: हरियाणा के पानीपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिवाह गढ़ी से बजाना खुर्द गांव में एक युवती ने अपनी बारात को वापस लौटा दिया। दूल्हे के ख्वाब पलभर में चूर- चूर हो गये। 

लेकिन वजह जानकर हर कोई हैरान हो गया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शादी रूकवाई और दुल्हन को वन स्टाफ सेंटर सोनीपत में भिजवा दिया गया। वहीं दूल्हा बिना दुल्हन वापस बारात को लेकर लौट गया। 


 

जानकारी के मुताबिक बजाना खुर्द गांव की रहने वाली 22 साल की सोनिया शादी पानीपत के सिवाह गढ़ी गांव के सतीश के साथ तय हुई थी। 28 जून को बारात दुल्हन के घर पहुंची। बारातियों का जोरदार स्वागत हुआ। इसी बीच सोनिया दुल्हन के लिबाज में सजधजकर मंडप पर पहुंची। इस दौरान उसने कुछ ऐसा कहां जिसे सुन वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। 

सोनिया ने शादी से साफ इंन्कार कर दिया। उसने कहां कि उसकी शादी जबरदस्ती करवाई जा रही है। जिसके बाद उसने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी को रूकवाया और सोनिया को वन स्टाप सेंटर सोनीपत में भिजवा दिया। सोनिया ने बताया कि परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी कर रहे थे, जिस कारण उसने शादी से मना कर दिया। अब वह घर न जाकर वन स्टॉप सेंटर जाना चाहती है।