Haryana News: हरियाणा में शादी के 1 महीने के बाद दुल्हन फरार, पेट में दर्द का बहाना लेकर गई थी मायके
हरियाणा के पानीपत में शादी के एक महीने के बाद विवाहिता लापता हो गई। लगभग 20 दिन तक ससुराल में रही। इसके बाद पेट दर्द की शिकायत लेकर मायके चली गई।
मायके आने के बाद यहां उसने अपने परिजनों को कभी ससुराल न जाने की बात कही। 10 दिन बाद घर से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
वहीं नवविहिता के पिता का कहना है कि बेटी शादी से पहले फोन पर किसी से बात करती थी। पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
किराए के मकान में रहता है परिवार
चांदनीबाग थाने में दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह मूल रुप से यूपी के कौशांबी जिले के एक गांव के रहने वाला है। वर्तमान में वह पानीपत के बलजीत नगर में किराए पर रहता है। उसने अपनी 20 वर्षीय बेटी की शादी लगभग एक महीने पहले करनाल के पुंडरी निवासी व्यक्ति से की थी।
पेट में पथरी होने की बात कही
20 दिन तक लड़की ससुराल में रही। इसके बाद पेट में दर्द होने की शिकायत की। लड़की ने पेट में पथरी होने की बात कही। पथरी का इलाज कराने की बात कहकर ससुराल से मायके आ गई।
यहां आने के बाद उसने कहा कि वह कभी ससुराल वापस नहीं जाएगी। पूछताछ में ससुराल में किसी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई।
दोपहर 3 बजे घर से निकली
इससे उसके मायके वालों को लगा कि कुछ दिन बाद वह सामान्य हो जाएगी और वह वापस चली गई, लेकिन करीब 10 दिन घर पर रहने के बाद वह 10 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
शादी से पहले करती थी बात
पिता ने बताया कि उन्हें बेटी को भगा ले जाने का किसी पर शक नहीं है, लेकिन शादी से पहले उनकी बेटी किसी से फोन पर बात जरूर करती थी।
अब ससुराल से वापस आने के बाद उसने पिता के फोन से किसी से बात नहीं की। किसी अन्य फोन से बात की होगी, तो इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि बेटी उसी व्यक्ति के साथ न गई हो, जिससे वह पहले बात करती थी।