Haryana News: हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत, HKRN ने पोर्टल खोला, अब गृह जिले में करा सकेंगे ट्रांसफर

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले ही सरकार एक्शन मोड़ में दिख रही है। इसी बीच प्रदेश में 1.30 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।
 
हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत, HKRN ने पोर्टल खोला, अब गृह जिले में करा सकेंगे ट्रांसफर
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले ही सरकार एक्शन मोड़ में दिख रही है। इसी बीच प्रदेश में 1.30 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर जहां संबंधित महकमों के मंत्री लगातार कर्मचारी संगठनों के साथ बातचीत में जुटे हैं। 

वहीं राज्य सरकार की ओर से HKRN ने अपना पोर्टल अब खोल दिया है। जिस पर उनसे ट्रांसफर के लिए च्वाइस पूछी जा रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, उनका ट्रांसफर रिक्त पदों के अनुसार कर दिया जाएगा।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सितंबर से अक्टूबर के बीच में आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में सरकार तीन माह से भी कम बचे अपने कार्यकाल में इन कर्मचारियों को उनके गृह जिले में भेज देगी।

बता दें कि HKRN में ट्रांसफर हो चुके 1.05 कर्मचारी, 13 हजार से ज्यादा सीधे लगे हैं। प्रदेश में 1.18 लाख इन कर्मचारियों में 1.05 लाख कर्मचारी वह हैं, जो पहले से ही आउटसोर्सिंग पॉलिसी के अनुसार विभिन्न विभागों, बोर्डों व निगमों में काम रहे थे। जबकि 13 हजार से ज्यादा HKRN के तहत नई भर्ती के अनुसार लगाए गए हैं।

नए लगे युवाओं ने नौकरी पाने के लिए पहले पूरे हरियाणा में किसी भी जगह जॉइन कर ली, लेकिन अब उन्हें दिक्कतें आने लगी। वेतन कम होने से काम चलना मुश्किल हो गया। इसलिए अब उन्हें राहत दी जा रही है।