Haryana news : हरियाणा में युवती पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, पति से अनबन केस में वकील से मिलती थी, अब वकील ने मरवाई गोली

हरियाणा में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं।
 
हरियाणा में युवती पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, पति से अनबन केस में वकील से मिलती थी, अब वकील ने मरवाई गोली
WhatsApp Group Join Now

Haryana news : हरियाणा में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। गुरुग्राम में राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेस-वे के नीचे रात 10 बजे स्कूटी स्वार महिला की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कैब चालकों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। 

 

घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस ने इस मामले में शनिवार की शाम वकील, उसका साथी और गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वकील ने ही महिला से पीछा छुड़ाने के लिए मारने की साजिश रची थी।

 

मृतका की पहचान  मोहाली के लालरू सेक्टर 99 में रिद्धी सिद्धि अपार्ठमेंट में अपने दो बच्चों के साथ रहने वाली पल्लवी शर्मा के रूप में हुई है। पल्लवी की शादी साल 2010 में कुरुक्षेत्र के युवक से हुई थी। पल्लवी ब्यूटी पार्लर चलाती थी। 

शुक्रवार रात दस बजे पल्लवी किसी काम से स्कूटी से मार्केट जा रही थी। सेक्टर 102 में भारत पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

महिला के पिता की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले में पालम विहार क्राइम ब्रांच ने सूबत जुटाए, सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान कर 4 लोगों को सेक्टर 14 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विष्णु गार्डन के एडवोकेट नीतीश भारद्वाज, ज्योति पार्क के गुलशन ठाकुर ,सरस्वती एनक्लेव के राजा, पटौदी चौक के बंटी के रूप में हुई है।