Haryana News: हरियाणा में 2 मंजिला मकान का गिरा छज्जा, गर्भवती महिला समेत 4 घायल

हरियाणा के फरीदाबाद में दो मंजिला इमारत का छज्जा गिरने से हादसा हो गया।
 
 हरियाणा में 2 मंजिला मकान का गिरा छज्जा, गर्भवती महिला समेत 4 घायल 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में दो मंजिला इमारत का छज्जा गिरने से हादसा हो गया। यहां जीवन नगर पार्ट वन में मकान का छज्जा गिरने से गर्भवती महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन- फानन में उन्हें फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जीवन नगर पार्ट वन  निवासी 38 वर्षीय अशोक कुमार, उनकी पत्नी उषा, 14 वर्षीय बेटी शोभा और बड़ी बेटी पूजा व उसका पति सोनू बरसात में नहा रहे थे। तभी अचानक से दूसरी मंजिल का छज्जा गिर गया। 

जिसके चलते अशोक, उनकी बेटी पूजा, पूजा के पति सोनू और छोटी बेटी शोभा को काफी चोट आई। पूजा 8 महीने की गर्भवती है। इस हादसे में गर्भवती महिला पूजा और उसके पति सोनू को काफी गंभीर चोटें लगी। फिलहाल अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है।