Haryana News: 20 साल बाद बदल हरियाणा इस गांव का नाम! चूहड़पुर से हुआ ये नया नाम

Haryana News: हरियाणा के एक गांव का नाम बदलने में सरकार और प्रशासन को 20 साल लग गए। अब इतने सालों बाद गांव का नाम बदला गया है। गांव वालों का कहना था कि गांव का नाम सही नहीं है। जिसके चलते उन्होंने नाम बदलने की मांग की थी। यह गांव जींद जिले का चूहड़पुर है।
जिसे भविष्य में चांदपुर के नाम से जाना जाएगा। जिस समय गांव वालों ने मांग की थी, उस समय हरियाणा के तत्कालीन सीएम ओपी चौटाला थे। उन्होंने गांव का नाम बदलने का वादा किया था। हाल ही में पूर्व सीएम का निधन हो गया, जबकि आदेश जारी करने वाले मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद भी रिटायर हो गए हैं।
यह गांव जींद-कैथल रोड पर है। सरपंच ने बताई गांव की कहानी इस बारे में बात करते हुए चांदपुर गांव के सरपंच राजेश नरवाल ने कहा कि उन्होंने बुजुर्गों से सुना है कि करीब 200 साल पहले चूड़िया नाम का व्यक्ति बांगर गोत्र से यहां आया था।
उन्होंने ही इस गांव को बसाया था। सबसे पहले वह अपने परिवार के साथ आया था। फिर दूसरे लोग भी यहां आकर बसने लगे। उनके नाम चूड़िया के नाम पर ही चूहड़पुर का नाम रखा गया। लगातार इसी नाम से जाना जाने लगा। 20 साल पहले जब गांव वालों को बोलने में अटपटा लगा तो उन्होंने इसे बदलने की मांग की।
चौटाला ने मांगे सुझाव राजेश ने बताया कि उस समय ओपी चौटाला हरियाणा के सीएम थे, इसलिए उन्होंने इसे बदलने की मांग की। चौटाला साहब ने कहा- बताओ गांव का क्या नाम रखना चाहते हो। तब गांव वालों ने चांदपुर नाम बताया। जिसे चौटाला ने स्वीकार कर बदलने का वादा किया। पूर्व सरपंचों ने नहीं किए कोई खास प्रयास सरपंच ने बताया कि गांव में पहले से ही बांगर गोत्र के लोग मौजूद थे।
बाद में नरवाल गोत्र के लोग भी आकर बस गए। वर्तमान में गांव की आबादी करीब 4 हजार है। यहां 1500 से ज्यादा मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि सामूहिक रूप से लोगों और पूर्व सरपंचों ने गांव का नाम बदलने के लिए कोई खास प्रयास नहीं किया, इसलिए यह ठंडे बस्ते में चला गया। फिर 2022 में जब नई पंचायत बनी तो मौजूदा सरकार से इसका नाम बदलने की मांग की गई। इसके लिए ग्रामीणों ने सरकार को पत्र भी लिखा।