Haryana News: हरियाणा में कार पलटने से दर्दनाक हादसा: 5 लोगों की मौत और 3 गंभीर घायल, रिश्ता देख पंजाब लौट रहे थे

हरियाणा के हिसार जिले में रविवार को कार पलटने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
रियाणा में कार पलटने से दर्दनाक हादसा: 5 लोगों की मौत और 3 गंभीर घायल, रिश्ता देख पंजाब लौट रहे थे 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में रविवार को कार पलटने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा सेक्टर 27-28 मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में हुआ।  

मृतकों की पहचान सिरसा निवासी सतपाल, कालांवाली निवासी रवि सिंह, बठिंडा के मौड़ मंडी निवासी बग्गा सिंह, मधु और रंजीत सिंह के रूप में हुई है। रंजीत सिंह और बग्गा सिंह सगे भाई हैं। मधु, बग्गा सिंह की पत्नी है। सतपाल, बग्गा सिंह का साला है और रवि, सतपाल का रिश्तेदार है।

घायलों में बग्गा सिंह का बेटा तरसेम, उसकी पत्नी गीतू और डिंपल शामिल हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रविवार को बठिंडा से बग्गा सिंह अपने परिवार के साथ हांसी में बेटी के लिए लड़का देखने के लिए आया था। रास्ते में सिरसा में बग्गा सिंह ने सतपाल और कालांवाली से रवि को साथ कार में बैठा लिया। सभी शाम को लड़का देखने के बाद वापस लौट रहे थे।

DSP बोले- ट्रक को देख अनियंत्रित हुई कार
DSP विजयपाल ने कहा कि ट्रक यूटर्न ले रहा था। अचानक कार बेकाबू हो गई। कार पुल के ऊपर से गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। मरने वाले सभी परिवार के सदस्य हैं। ड्राइवर सेफ है। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।