Haryana News: गूगल पर झील देखकर दिल्ली से हरियाणा पहुंचे 4 दोस्त, डूबने से 2 की मौत

 हरियाणा के फरीदाबाद में झील में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।
 
गूगल पर झील देखकर दिल्ली से हरियाणा पहुंचे 4 दोस्त, डूबने से 2 की मौत  
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में झील में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ सिरोही गांव के पास बनी अप्राकृतिक झील नहाने गए थे। इस दौरान वह वहां डूब गए। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस व आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। 


जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली के संगम विहार इलाके से 4 दोस्त अपनी बाइक और स्कूटी पर सिरोही झील पहुंचे थे। उन्होंने गुगल पर झील के मनमोहक दृश्य देखे और यहां पर मौज मस्ती के लिए पहुंच गए। चारों युवक यहां आने के बाद नहाने के लिए झील में उतर गए। नहाते समय चारों गहरे पानी में चले गए। झील में नहाते समय मोहन और मानस झा झील की गहराई में चले गए।

इसके बाद गहरे पानी में डूब गए। साथ नहा रहे उनके दोस्त राजीव और साजिद ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे काफी प्रयास के बावजूद भी मोहन और मानस को नहीं बचा पाए। एसएचओ शिव चरण ने बताया की दोनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।