Haryana: हरियाणा में हैवान बना भतीजा, अश्लील वीडियो बनाकर चाची के साथ बनाए संबंध

हरियाणा के यमुनानगर में बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
 
 हरियाणा में हैवान बना भतीजा, अश्लील वीडियो बनाकर चाची के साथ बनाए संबंध 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां भतीजे ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अपनी चाची को पिलाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा और दोस्त को भी चाची के पास दुष्कर्म करने के लिए भेजा। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में छछरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 2015 में शादी हुई थी। उसका पति उत्तराखंड की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और वहीं रहता था। सितंबर 2022 में उसका पति बीमार हो गया। उसे ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस दौरान उसके पति का भतीजा संदीप उनके घर पर आने जाने लगा। 

उसका पति तब अस्पताल में दाखिल था। बेटी स्कूल चली जाती थी। एक दिन वह घर पर अकेली थी। सुबह दस बजे उसके पति का भतीजा संदीप उसके घर पर आया और उससे बातचीत करने लगा। बातों बातों में आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके भतीजे ने उसके साथ गलत काम किया और अपने मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

पीड़ित महिला ने बताया कि दुष्कर्म के बाद जब उसे होश आया तो उसने आरोपी का विरोध किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। अंतिम बार बीती छह फरवरी को आरोपी संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी को पुलिस केस करने की धमकी दी तो उसने अपने साथी चुहड़पुर निवासी अंकुश को उसके घर भेजा। उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने  दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।